जिस्म फरोशी के धंधे का भंडाफोड़, दो पुरुषों सहित महिला गिरफ्तार….

Spread the News

हरिद्वार। पुलिस द्वारा जनपद में देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया, जबकि एक पीड़िता को मुक्त कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी के एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया और एक पीड़िता को उनके कब्जे से मुक्त कराया गया। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, तीन चार्जर, देह व्यापार से प्राप्त करीब तीन हजार रुपये की नकदी और एक वैगनआर कार भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…