उत्तराखंड हल्द्वानी:- सामूहिक वंदे मातरम गान कार्यक्रम में बही देशभक्ति की बयार…….

Spread the News

हल्द्वानी। राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर महापौर हल्द्वानी काठगोदाम गजराज बिष्ट के नेतृत्व में एमबीइंटर कॉलेज मैदान में वंदे मातरम् सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एमबी इंटर कॉलेज मैदान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी , कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत , मेयर गजराज सिंह बिष्ट , प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

महापौर गजराज बिष्ट ने अतिथियों व उपस्थिति आम जन व विद्यार्थीयों का स्वागत करते हुए सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएँ प्रेषित की।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी से राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वाहन किया व स्वदेशी अपनाने पर विशेष जोर दिया।

पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने स्वतंत्र संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सेनानियों को याद करते हुए उपस्थिति विद्यार्थियों के उन सेनानियों के जीवन से सतगुणों को आत्मसात करने व भारत माता को सर्वोच्च मानकर राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का आह्वाहन किया।

कार्यक्रम में हल्द्वानी क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्पूर्ण देश में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित किया गया व सम्पूर्ण देश के साथ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया। इस दौरान आर्मी बैंड तथा हिंगास बैंड उत्तराखंड के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश टोली के सदस्य व प्रदेश मंत्री श्री गौरव पांडे , पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत व जिला संयोजक श्री नवीन भट्ट ने किया।

कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी , दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट , दायित्व धारी रेनू अधिकारी , दीपक मेहरा, नगर आयुक्त परितोष वर्मा , सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान , एसडीएम राहुल साह , जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल , प्रताप रैक्वाल, किशोर जोशी , मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट सहित निगम के पार्षद गण , पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…