शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने कोतवाली में ही प्रेमी को चप्पल से पीटा….

ऊधमसिंहनगर। जिले की बाजपुर कोतवाली में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती युवक को चप्पलों से पीटने लगी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के बाद युवक द्वारा शादी से इनकार करने से गुस्साई युवती ने कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कर युवक को छुड़ाया।

जानकारी के अनुसार बाजपुर निवासी युवक का पुलिस चौकी बरेली निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। परिजनों ने दोनों की शादी के लिए बातचीत कर ली थी लेकिन बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया जिससे गुस्साई युवती ने युवक की धुनाई लगा दी।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…