मेहुल को 88 और धीरज बिष्ट को 85 मत, छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल ने मजबूत बढ़त बना ली है। पहले राउंड की मतगणना में आर्यन बेलवाल को 146 वोट मिले हैं। वहीं मेहुल 88 वोट के साथ दूसरे और धीरज बिष्ट 85 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
पहले राउंड के आंकड़ों ने चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ कर दी है। आर्यन बेलवाल ने शुरुआती चरण में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल से 58 वोटों की बढ़त हासिल की है, जबकि धीरज बिष्ट उनसे 61 वोट पीछे हैं।
मतगणना केंद्र पर जैसे-जैसे राउंड के परिणाम सामने आ रहे हैं, प्रत्याशियों और समर्थकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है, ऐसे में अंतिम परिणाम के लिए सभी की निगाहें अगले राउंड के आंकड़ों पर टिकी हैं।





