उत्तराखंड: घर में घुसा विशाल मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, देखें Video….

Spread the News

हरिद्वार। घर में वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय मगरमच्छ गांव के एक घर में घुस गया। मगरमच्छ को देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन घर से निकलकर घर से बाहर की तरफ भागे। इस दौरान लगी भीड़ में से किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को बमुश्किल रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी में छोड़ दिया।

 

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के लक्सर रेंज स्थित गिद्दावाली गांव में एक व्यक्ति के घर में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। गांव में मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। विशालकाय मगरमच्छ को काबू करने में वन विभाग टीम के पसीने छूट गए। गांव के लोगों की मदद से टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाल की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को गंगा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई।

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

Spread the News

Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…