नहर में गिरा तेंदुए का शावक, ग्रामीणों ने बचाई जान.देखें Video….

Spread the News

बांस की मदद से निकाला बाहर, मां तेंदुआ शावक को जंगल में वापस लेकर लौटी

कालाढूंगी। बुधवार सुबह बौर कैनाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुए का शावक नहर में गिरकर फंस गया। शावक के आसपास उसकी मां तेंदुआ भी मंडराती नजर आई। नहर में फंसे शावक को देखकर ग्रामीण तत्काल मौके पर जुट गए और उसकी जान बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया।

ग्रामीण दिलीप सिंह नेगी के अनुसार, ग्रामीणों ने नहर में बांस डालकर शावक को बाहर निकलने का रास्ता दिया। काफी मशक्कत के बाद शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उसे जंगल की ओर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

इसके कुछ ही देर बाद मां तेंदुआ भी शावक की तलाश में मौके पर पहुंच गई। शावक को देखते ही वह उसे अपने साथ लेकर जंगल की ओर चली गई। मां के साथ शावक को सुरक्षित जाता देख ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से एक वन्यजीव की जान बच गई। घटना के दौरान ग्रामीणों ने न केवल शावक को सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि उसे उसकी मां तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…