कासा ड्रीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

Spread the News

रामगढ़: कासा ड्रीम होटल की गंदगी को सत बूंगा के जल स्रोतों में फेंके जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में रामगढ़ ब्लॉक के सदबूंगा में कासा ड्रीम के गेट के आगे बैठ जोरदार प्रदर्शन किया।

 

पनेरू ने S O मुक्तेश्वर कमीद जोशी को धरना स्थल पर बुलाकर उक्त होटल मालिक एवं दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे क्षेत्र के युवा नेता लाखन सिंह नेगी ने भी उक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की। पनेरू ने कासा बिल्डर के खिलाफ लिखित तहरीर SO मुक्तेश्वर को सौंपी तथा तत्काल प्रभाव से 10,000 का चालन करने की बात कही।

पनेरू ने कहा कि ऐसे बिल्डर सावधान हो जाए जो पहाड़ के लोगों व ग्रामीण जनता को डराने धमकाने का काम कर रहे है।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर शीघ्र ही जिला अधिकारी से एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। जिसमें ऐसे होटलों को सील करने की मांग की जाएगी। कहा यदि प्रशासन उन्हें सील नहीं करेगा तो वे स्वयं ही ग्रामीण के साथ मिलकर ऐसे होटलों में ताले लगा देंगे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त होटल का गेट भी बंद कर दिया, जिसे बाद में SO के कार्यवाही करने के बाद खोल दिया गया। धरना प्रदर्शन में देवेंद्र मेर, प्रबल दर्मवाल, कमल जीत गोड, सतबूंगा की सरपंच रेखा गौड, सुनील कुमार, ललित मोहन, पंकज नयाल, महेश चन्द्र, आशा गौड़, पदमा, दिनेश गौड़, भुवन पहाड़ी, वीरू नयाल, लाखन लोधीयाल, मनोज गौड़, उमेश मेहता, आनंद कुमार सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।

  • Related Posts

    नाबालिग से गैंगरेप,चार आरोपी गिरफ्तार, बंधक बना करा रहे थे देह व्यापार…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन अनैतिक देह व्यापार कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।…

    बड़ी खबर: पकड़ा गया फतेहपुर रेंज में दो महिलाओं को निवाला बनाने वाला नरभक्षी बाघ….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। फतेहपुर रेंज में आतंक के पर्याय बने बाघ को वन विभाग की टीम ने सफलता पूर्वक ट्रेंकुलाइज कर लिया है। लगभग एक सप्ताह से चल रहे “ऑपरेशन…