हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-गौला नदी के पास अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में हटाने का अल्टीमेटम। देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अब प्रशासन गौला नदी में हो रहे अतिक्रमण पर भी कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इसके चलते आज बृहस्पतिवार को प्रशासन और वन विभाग की टीम नदी में हो रहे अतिक्रमण का निरीक्षण करने पहुंची। यहां वन  विभाग की टीम दरा मुनादी कर अतिक्रमणकरियों को सात दिन में खुद अपने अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी दी गई और बताया गया कि यदि अतिक्रमणकारियों द्वारा खद अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई कर खुद अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।

रेलवे स्टेशन के लेकर राजपुरा पड़ाव तक नदी में लंबे समय से झोपड़ियां बनाकर और पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है। मुनादी के दौरान लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि समयसीमा के बाद किसी को भी राहत नहीं दी जाएगी और अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जाएगा।

इस दौरान मौके पर डिप्टी कलेक्टर नवाजिश अहमद, तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ गोला रेंज अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी समेत बड़ी संख्या में वन विभाग के जवान मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा मुनादी कराए जाने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। अधिकारी वर्ग का कहना है कि किसी भी हाल में नदी क्षेत्र में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान और बाढ़ जैसी स्थितियों का खतरा बना रहता है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…