विजिलेंस की सख्त कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते जीएसटी कर्मी गिरफ्तार….

Spread the News

हरिद्वार। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जीएसटी कार्यालय में तैनात कर्मी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उसकी फर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री, जो वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है, के वर्ष 2017 के वैट टैक्स निपटारण के नाम पर विभाग द्वारा 1 लाख 76 हजार रुपये बकाया बताया गया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि जीएसटी कार्यालय में कार्यरत उपनल कर्मी और डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल द्वारा इस देनदारी को खत्म कराने के एवज में 1 लाख 20 हजार रुपये नगद रिश्वत की मांग की गई और रकम किस्तों में देने को कहा गया।

शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आज 24 फरवरी को प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रमोद सेमवाल पुत्र शिव शरण सेमवाल, सिद्धार्थ एन्क्लेव द्वारिका विहार, जगजीतपुर कनखल का निवासी है और पिछले करीब 18 वर्षों से उपनल के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पुराने वैट बिलों के निपटान के नाम पर शिकायतकर्ता से लगातार पैसों की मांग कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    विद्यालय जा रहे जीआईसी प्रधानाचार्य की हत्या, इलाके में दहशत……

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां पैदल स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।…

    पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8वीं के छात्र की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के पंतनगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां l पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8 वीं के छात्र की…