सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ने की धमकी….

हल्द्वानी। जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। सूचना मिलते ही अस्पताल और मेडिकल कैंप परिसर में अफरातफरी मच गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गोविंद सिंह तितियाल ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिलते। ही उन्होंने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को इसकी सूचना दी।

एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज की सभी कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गईं और छात्रों को घर भेज दिया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में जांच अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले अस्पताल परिसर की गहन तलाशी ली और इसके बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में भी जांच पड़ताल की।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…