विजिलेंस ने मारा छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते चिकित्सक गिरफ्तार……

Spread the News

हरिद्वार। जिले के रुड़की स्थित सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस की टीम ने एक चिकित्सक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शनिवार देर रात छापेमारी कर विजिलेंस ने सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार 20 दिन पहले ही आरोपी चिकित्सक ने सिविल अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन की थी। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने चिकित्सक द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत विजिलेंस विभाग से की थी। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की।

तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने डॉक्टर को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मौके पर ही धर दबोचा। इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…