गुजरात में भीषण हादसा, 242 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश! देखें Video…..

Spread the News

गुजरात। इस वक्त गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक एयर इंडिया का विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान टेकऑफ करते समय क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विमान में करीब 242 लोग सवार थे। ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। बताया जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा टकराने की वजह से ये हादसा हुआ है।

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। खबर है कि ये विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दुर्घटना के बाद कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।

एयर इंडिया की स्थापना 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में हुई थी। 1946 में इसका नाम बदलकर एयर इंडिया किया गया। टाटा ने इस एयरलाइंस को 2021 में खरीद लिया, जिसके बाद टाटा ग्रुप ही इसे संचालित कर रहा है।

हादसे में अब तक 110 लोगों की मौत की खबर है। आगे की जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    SDRF की सतर्कता से टलीं दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू, देखें Video….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कांगड़ा घाट पर अलग-अलग समय पर हुई सात घटनाओं में गंगा नदी के तेज बहाव में फंसे…