उत्तराखंड: आज से जिले में मौसम बदलने के आसार, बरसेंगे बदरा, गर्मी से मिलेगी राहत

Spread the News

हल्द्वानी। भीषण गर्मी और उमस के बाद लोकल मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार सुबह गौलापार, ऊंचापुल, काठगोदाम सहित शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश के साथ ही कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जबकि अन्य जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश और हवा चलने से तापमान में हल्की गिरावट आई। हालांकि इसके बाद उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से शनिवार तक नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। मैदानी इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि 14 जून तक प्री मानसून की बारिश रहेगी। हफ्तेभर बाद मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…