अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों का वाहन गिरा खाई में, 8 की मौत 2 घायल…..

Spread the News

टिहरी। जिले के चंबा इलाके के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था।

खबर लिखे जाने तक सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी लोग घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के रहने वाले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सभी लोग हरिद्वार में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

हादसे पर सीएम ने जताया शोक, जिला प्रशासन को दिए जरुरी निर्देश

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।”

उन्होंने आगे लिखा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…