उत्तराखंडरामनगर:- रामनगर में हुई दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, 30 लाख के जेवरात सहित 12 लाख नकद बरामद……

Spread the News

रामनगर। थाना रामनगर में दिनांक 15.12.2025 को वादिनी सुमन पत्नी नरेन्द्र, निवासी लखनपुर, रामनगर, नैनीताल द्वारा तहरीर सौंपकर बताया गया कि दिनांक 08.12.2025 को वह दिल्ली गई थीं। दिनांक 11.12.2025 को जब वह वापस लौटी तो उन्हें ज्ञात हुआ कि चोरों द्वारा उनके घर से सोने के दो कड़े, दो चूड़ियाँ एवं दो सोने के बिस्कुट चोरी कर लिए गए हैं।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 414/25, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं पतारसी-सुरागरसी करते हुए दिनांक — 16/12/2025 को चोरपानी की ओर रेलवे भूमि के खाली मैदान से नवदीप शर्मा पुत्र अनुज शर्मा, निवासी गली नं0-04, आर0के0पुरम, पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद माल की मौके पर वादिनी को बुलाकर शिनाख्त कराई गई, जिस पर वादिनी द्वारा उक्त आभूषणों को अपना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹30,00,000/- (तीस लाख रुपये) के आभूषण बरामद किए गए।

एक अन्य चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 12 लाख नकद व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस मामले में फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

दिनांक 04.11.2025 को विकास अग्रवाल पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी एमएल पैलेस आर्य समाज रोड मौहल्ला ठेर थाना संभल जनपद संभल उ0प्र0 ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी कि दिनांक 03.11.2025 को मेरी बेटी का विवाह टियारा रिजोर्ट रामनगर में था,जिसमें लगभग 300 लोग हमारे परिचित शामिल थे। उस दौरान एक बैग जिसमें सोने के गहने तथा नकद रूपये एंव उनका मोबाइल फोन था को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।

उक्त सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर में दिनांक 13.11.2025 को एफ0आई0आर0 नं0 400/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

इस मामले में भी SSP नैनीताल के निर्देशन में पुलिस टिम गठित कर सभी पहलुओं पर जांच करते हुए*, होटल / रिजार्ट के कर्मचारियों के सत्यापन व पूछताछ एवं रिजार्ट एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने पर *दो व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए जिनकी शिनाख्त* किये जाने पर मध्य प्रदेश के *सांसी गैंग* से सम्बन्ध होना पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा मध्य प्रदेश में अभियुक्त गणों के घर में दबिश के दौरान दोनों फरार मिले। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास के उपरांत सूचना मिली कि *दोनो व्यक्ति कुणाल पुत्र जितेन्द्र* नि0 कढियासासी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश तथा अभिवन पुत्र *विकास नि0 कढियासासी* थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश जो कि *कढियासासी के एक प्राईमरी स्कूल में चोरी के सामान का बटवारा कर रहे है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों अभियुक्तगण सामान मौके पर छोड़कर जंगल का फायदा उठाकर भाग गए, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।पुलिस द्वारा बैग खोलकर देखे जाने पर उक्त बैग से नकदी तथा बहुमूल्य जेवरात बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार सांसी गैंग का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है, जो बड़े बड़े होटल/ रिजार्ट में विवाह समारोह के दौरान मेहमान बनकर जाते है, तथा मौका मिलते ही नकदी/ बहुमूल्य आभूषणों पर हाथ साफ करके फरार हो जाते है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…