उत्तराखंडहल्द्वानी:- गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार…….

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी दौरे पर रहे। इस दौरान गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ोतरी पर किसानों द्वारा उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।

भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आए किसानों ने एक तरफ जहां मुख्यमंत्री को गन्ना गिफ्ट किया वहीं पहाड़ में पैदा हुए गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी टोकरी भी भेंट की। अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने गन्ना के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सीधे तीन लाख के करीब गन्ना किसानों को फायदा पहुंचाने वाला फैसला बताया। बता दें कि राज्य की धामी सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रूपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि आज देवभूमि उत्तराखंड पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश भी ज्यादा गन्ना समर्थन मूल्य देने वाला राज्य हो गया है। अब प्रदेश में शीघ्र प्रजाति वाले गन्ने का मूल्य जहां 375रूपये प्रति कुंतल से बढ़कर 405रूपये प्रति कुंतल हो चुका है वहीं सामान्य प्रजाति के गन्ने का समर्थन मूल्य 365 रूपये प्रति कुंतल से बढ़कर 395 रूपये प्रति कुंतल हो गया है

यह निर्णय बताता है कि राज्य सरकार अपने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कितनी गंभीर है।

मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने वालों में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप कुकसाल, हरीश सुनाल,नरेंद्र मेहरा, सोबन सिंह, भैरव खोलिया, रवीन्द्र रैकुनी, आनंदमणि भट्ट मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फास्ट फूड संचालक को चाकूओं से गोद हत्यारोपी फरार….. 

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के किच्छा में पुरानी रंजिश के चलते फास्ट फूड संचालक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। संचालक के घर लौटने के दौरान…

    खेल आयोजन के दौरान गले में भाला लगने से छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम……

    Spread the News

    Spread the Newsचंपावत। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान साथी द्वारा फेंके गए भले की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र सोमेंद्र की दर्दनाक…