उत्तराखंडहल्द्वानी:- BIG BREAKING- देखें Video- दिन भर पूछताछ के बाद रात में इमाम आसिम कासमी समेत दो अन्य को पुलिस ने छोड़ा,मिली क्लीन चिट…….

Spread the News

हल्द्वानी। सुबह तड़के हुई कार्रवाई के बाद देर रात इमाम आसिम कासमी समेत दो अनु को NIA ने क्लीन चिट दे दी।

शनिवार सुबह लगभग 2:30 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बिलाली मस्जिद के इमाम आसिम क़ासमी और उजाला नगर निवासी एक पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए बनभूलपुरा की बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद आसिम क़ासमी और उजाला नगर निवासी इलेक्ट्रीशियन को पूछताछ के बाद रात में क्लीन चिट दे दी।

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गहन पूछताछ के बाद से किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि न पाए जाने पर बेस अस्पताल में उनका मेडिकल कराए जाने के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक मस्जिद कमेटी के सुपुर्द कर दिया गया।

पूरे घटनाक्रम में एजेंसियों ने आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए पूछताछ को गोपनीय और पेशेवर अंदाज़ में संचालित किया।

हालांकि, सूत्र यह भी बतातें हैं कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच नैनीताल ज़िले में अभी जारी है, और आवश्यक इनपुट्स के आधार पर आगे भी कार्रवाइयाँ संभव हैं।

शनिवार की देर रात यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और देहरादून एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में की गई थी, जिसने शहर में हलचल मचा दी थी। लेकिन अब दोनों व्यक्तियों को क्लीन चिट दिए जाने के साथ स्थिति स्पष्ट हो गई है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…