उत्तराखंडदेहरादून:- खाई में समाई टेंट हाउस का सामान ले जा रही पिकअप, चालक की मौत हेल्पर गंभीर…..

Spread the News

देहरादून। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर की ओर आ रहा वाहन हथियारी के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र मदीना बस्ती निवासी वाहन चालक राशिद अली उर्फ राजू (35) की मौत हो गई और हेल्पर हुकुम घायल हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मृतक और घायल को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भिजवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि वाहन एक टेंट हाउस का है। चालक और हेल्पर एक विवाह समारोह संपन्न होने के बाद टेंट और अन्य सामान लेकर वापस विकासनगर आ रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    आईजी दफ्तर के सामने आधी रात ‘बवाल’! डंडे बरसने का VIDEO वायरल, पुलिसिंग पर उठे सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मल्लीताल में आईजी कार्यालय के बेहद करीब रविवार देर रात सड़क पर हुए विवाद ने नैनीताल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारपीट का वीडियो…

    राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…