उत्तराखंडहल्द्वानी:-खराब आटे की शिकायत पर कुमाऊं कमिश्नर सख्त, दिए जांच के निर्देश………..

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित दुकानदार पर खराब आटा देने का आरोप लगाते हुए एक महिला कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के समक्ष शिकायत लेकर पहुंची। महिला की शिकायत पर आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आटे के सैंपल लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

मंगलवार को सीमा खंडूजा, निवासी, निकट जजी कोर्ट, नैनीताल रोड द्वारा आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत के समक्ष शिकायत लेकर पहुंची कि उनके द्वारा दिनांक 4 नवंबर 2025 को नैनीताल रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने संचालित लालता प्रसाद, बसन्त कुमार की राशन की दुकान से यह जानकर आटा खरीदा गया कि वहां पर चक्की का पिसा हुआ आटा मिलता है। घर पहुंचने पर उन्होंने उक्त आटे की रोटियां बनाई जो के उन्होंने और उनके पति ने खाई। रोटी खाने के कुछ समय बाद हम दोनों पति पत्नी के पेट में दर्द होने लगा।फिर इन्होंने ठीक होने के लिए कुछ दिन मात्र खिचड़ी का ही सेवन किया।

इसके बाद दिनांक 12 नवंबर 2025 को उन्होंने पुनः रोटी बनाने के लिए उक्त आटे को छाना तो उसमें बहुत सारे घुन और कीड़े निकले। इसके बाद उनके द्वारा उपभोक्ता फोरम में भी वाद दायर किया गया। मंगलवार को महिला द्वारा उक्त आटे का सैम्पल कुमाऊँ आयुक्त को दिखाया गया।

मामले का संज्ञान लेते हुए आयुक्त कुमाऊँ द्वारा आटे का सैम्पल खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बुलाकर हस्तगत किया गया ताकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जा सके।

इस दौरान राशन की दुकान के स्वामी द्वारा आयुक्त कुमाऊँ को बताया कि उनकी चक्की खराब है अतः वह आंचल का चक्की वाला आटा बेच रहे हैं।

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आयुक्त द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि आस-पास के सी०सी०टी०वी० फुटेज भी निकाल लें और उक्त राशन की दुकान में जाकर सैम्पल भी लेते हुए तत्काल उन्हें उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…