उत्तराखंड – UKPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड 17 जनवरी

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होने जा रही है। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें हरिद्वार और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र होंगे। परीक्षा में सामान्य हिंदी, निबंध, सामान्य अध्ययन के विभिन्न भागों की परीक्षा 2 से 5 फरवरी तक आयोजित होगी।

परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 जनवरी को आयोग की वेबसाइट पर जारी होंगे। ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस बीच, लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 20 जनवरी तक अपनी त्रुटियाँ सुधार सकते हैं। सुधार के लिए आयोग की वेबसाइट पर ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन करके आवेदन में सुधार किया जा सकता है। एक बार सुधार करने के बाद फिर से कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

लेटेस्ट अधिसूचना

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. लेटेस्टे अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 2 से 5 फरवरी 2025 को किया जाएगा.यह परीक्षा लिखित होगी, जिसका आयोजन उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार और हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दो दिन बाद जारी किए जाएंगे.

 

  • Related Posts

    17 साल बाद भी बावनखेड़ी हत्याकांड का खौफ जिंदा, मौत की सजा के बावजूद फांसी का इंतजार….

    अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव में अप्रैल 2008 में हुआ सामूहिक हत्याकांड आज भी प्रदेश के सबसे खौफनाक अपराधों में गिना जाता है। एक ही परिवार…

    नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, कार सीज, चालक गिरफ्तार…..

    हल्द्वानी। SSP नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।…