उत्तराखंड ऊधमसिंहनगर:- मंगेतर के संग मेला देखने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में मचा कोहराम…..

Spread the News

ऊधम सिंह नगर। नानकमत्ता से मंगेतर के साथ मेला देखकर लौट रहे स्कूटी सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि स्कूटी पर बैठी दो युवतियां घायल हो गईं।

सोमवार रात कुटरा निवासी विवेक सिंह राणा (23) पुत्र मुकेश राणा नानकमत्ता मेले से घर लौट रहा था। उसके साथ उसकी मंगेतर और और उसकी बहन भी बैठीं थीं। बानूसी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल दोनों युवतियों को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि विवेक इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि विवेक की शादी की बात तय हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद विवेक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…