उत्तराखंडऊधमसिंहनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब साथी छात्र उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका पाया। छात्रों ने तुरंत इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रुड़की निवासी अक्षत पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र था। विश्वविद्यालय के रजत जयंती छात्रावास के अपने कमरे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी छात्र जब उसे नाश्ते के लिए बुलाने उसके कमरे में पहुंचे तो अक्षत को फंदे से लटका देखा। छात्रों ने तुरंत इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    STH में कैथ लैब का सांसद भट्ट ने किया निरीक्षण, तैयारियां पूरी, अब स्पेशलिस्ट का इंतजार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने आज रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में नवनिर्मित कैथ लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर 9 करोड़ की लागत से…

    तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, 3 अवैध तमंचे बरामद…. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर में हाथीडंगर- मालधन मार्ग पर तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने की घटना में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते…