उत्तराखंड: घर में सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, अस्पताल ले जाए जाने के दौरान मौत

Spread the News

नैनीताल। जिले के मोरा गांव में शनिवार रात तेंदुए ने घर में सो रही पुष्पा देवी (70) पर हमला कर दिया। घायल महिला को तेंदुआ घसीट कर खेत में ले आया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को छोड़ भाग गया। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीण साढ़े तीन किमी. पैदल चलकर सड़क तक ले गए और सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे।

ग्राम प्रधान हंसी पलड़िया ने बताया कि अगर गांव तक सड़क होती तो घायल महिला को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और उसकी जान बच सकती थी। सड़क नहीं होने के चलते पूर्व में भी अस्पताल ले जाने में देरी के चलते लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग की है। डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी  ने बताया कि  तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। क्षेत्र में तेंदुए के पंजों के निशान भी पाए गए हैं। दो पिंजरे और आठ ट्रैप कैमरा भी लगा दिए हैं। हैं। मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। मृतक महिला के परिवार को मुआवजे के रूप में सोमवार को छह लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

घटना बाद सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…