उत्तराखंड रामनगर:- नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल…..

Spread the News

रामनगर। क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना वायरल करने का मामला आया है। मामले में पीड़िता की मां ने एक युवक समेत उसके साथी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। बीते दिनों रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नाबालिग है। बताया कि कुछ समय पूर्व चिल्किया निवासी फरमान व उसके साथी ने उनकी बेटी को मिलने के लिए बुलाया।

आरोपी ने उसके पानी में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया कि बीते दिनों आरोपियों से परेशान होकर पुत्री ने आप बीती परिजनों को बताई।

उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता नाबालिग के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…