उत्तराखंड नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्यटक सुरक्षित, अफवाओं पर न दें ध्यान-आयुक्त दीपक रावत

Spread the News

नैनीताल। जनपद में हाल ही में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उत्पन्न हुई स्थिति के बाद आयुक्त कुमाऊं ने स्पष्ट किया कि नैनीताल और आस पास के सभी पर्यटक स्थल पर्यटकों के लिए पूर्ण तरहां से सुरक्षित हैं। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है, और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।

आयुक्त ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना किसी चिंता के नैनीताल, कैंचीधाम, रामगढ़, मुक्तेश्वर, भीमताल जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। विशेष पुलिस सहायता केंद्र सक्रिय हैं और पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए तैनात हैं।

जिला पर्यटन विभाग ने भी जानकारी दी है कि इस घटना का पर्यटकों की संख्या पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना-जाना सामान्य रूप से जारी है और सभी पर्यटक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…