उत्तराखंड: बदमाशों ने दरोगा पर तमंचा तान दी गोली मारने की धमकी, पुलिस से हुई मुठभेड़,एक बदमाश घायल……

Spread the News

रुद्रपुर। दरोगा पर तमंचा तान गोली मारने की धमकी देने वाले तीन अभियुक्तों की बिलासपुर फाजिलपुर महरौला में पुलिस से हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हो गया।

शनिवार देर रात बिलासपुर से कार में आ रहे बदमाशों ने रामपुर रोड पर पुलिस को देखकर कार को खेतों में दौड़ाया। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर बारादरी क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अभियुक्त रिशु ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से रिशु श्रीवास्तव निवासी बड़ी अहेरी, थाना बगाली जिला हरदोई और हाल निवासी छतरपुर रुद्रपुर घायल हो गया। इस दौरान उसके साथ दो और बदमाश खुशनुद, निवासी धीमरखेड़ा गदरपुर और वीरेंद्र साहनी निवासी दरियानगर रुद्रपुर थे।

जानकारी के अनुसार अभियुक्तों ने दो दिन पहले इंदिरा चौक पर दरोगा चंदन बिष्ट से गाली गलौज कर, सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए, तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी थी, और सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे, एक चाकू और एक कार बरामद की है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…