उत्तराखंड: ममता हुई शर्मशार, कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव

Spread the News

ऊधम सिंह नगर। जिले के रुद्रपुर से मां की ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली के बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने डीएनए सैंपल के आधार पर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नवजात मृत था या फिर उसे जिंदा ही कूड़े के ढेर में फेंका गया था।

पुलिस के अनुसार बगवाड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को खबर मिली कि बगवाड़ा मंडी स्थित कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन शिशु को फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने डीएनए सैंपल के आधार पर नवजात का पोस्टमार्टम कराया और शव को श्मशान घाट में दफन भी कर दिया। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या नवजात मृत ही पैदा हुआ था या फिर लोक लज्जा के कारण जिंदा ही नवजात को फेंक दिया गया।

इसके अलावा पुलिस उस शख्स की भी खोजबीन करेगी जिसने बगवाड़ा मंडी परिसर स्थित कूड़े के ढेर में नवजात को फेंकने का कृत्य किया है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…