उत्तराखंड: बस अड्डे के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन

Spread the News

ऋषिकेश। श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में आज सुबह एक महिला ने शिशु को जन्म दिया। महिला की चीख सुन परिवार और आस-पास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे।

जानकारी के अनुसार महिला ज्योति थापा (21) पत्नी मनीष थापा नेपाली मूल के परिवार से है। यह परिवार कर्णप्रयाग के ब्राडी सेन क्षेत्र में मजदूरी करता है। महिला परिवार के साथ आज हिमाचल की ओर काम के सिलसिले में यात्रा के लिए निकली थी।

जब बस श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो ज्योति शौचालय गई। थोड़ी ही देर में वहां से महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईएसबीटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत सहायता पहुंचाई।

चिकित्सक और फार्मासिस्ट की टीम के अन्य सदस्यों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकी। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को स्थिर बताया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भीमताल दौरा, इस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार 04 जुलाई को नैनीताल जिले के भीमताल भ्रमण पर पंहुच रहे…

    रोडवेज बस स्टेशन के निकट युवती ने मनचले की चप्पल से की धुनाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ करना मनचले को भरी पहल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ करना मनचले को भरी पड़ गया। बीते बृहस्पतिवार…