उत्तराखंड: मामूली विवाद पर सिर में हथौड़ा मार दोस्त ने ली दोस्त की जान, आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the News

देहरादून। राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद पर दोस्त ने ही दोस्त के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि डालनवाला थाना क्षेत्र में परेड ग्राउंड के पास एक व्यक्ति ने स्कूटी पर जाते समय स्कूटी चालक के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।

सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद हत्या के आरोपी को हिरासत में लेकर घायल युवक को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान संतोष साहु हाल निवासी करनपुर देहरादून के रूप में हुई जो मूल रूप से झारखंड का निवासी था, जबकि हत्यारोपी की पहचान शिवरन साहनी (राजमिस्त्री) हाल निवासी इंदिरा कालोनी देहरादून व मूल निवासी छपरा बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक के भाई राहुल साहु ने शिवरन के खिलाफ हत्या की धारा में अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि हत्यारोपी शिवरन और संतोष दोनों दोस्त थे किसी बात को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई थी। राहुल ने बीच बचाव कराया था तो उसके हाथ के कड़े से शिवरन के मुंह पर हल्की चोट लग गई थी। संतोष शिवरन को अपनी स्कूटी से अस्पताल ले जा रहा था। थोड़ी ही दूर जाने पर शिवरन ने हथौड़े से संतोष के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…