हल्द्वानी: जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का जताया आभार……

Spread the News

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र के तीन वार्डो 35,36 और 37 के नियमितीकरण की फाइल को शासन में भेजने तथा शासन द्वारा शीघ्र नियमितीकरण का नोटिफिकेशन जारी किए जाने पर आज शनिवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह से शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के साथ दमुवाढूंगा क्षेत्र के तीनों वार्डो के नियमितीकरण के पश्चात क्षेत्रवासियों को बिजली,पानी,सीवर,ड्रेनेज,स्ट्रीट लाइट,सड़क,नाली,भवन मानचित्र आदि सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाए जाने हेतु विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी महोदया द्वारा कहा गया कि बंदोबस्ती का सर्वे कराने के उपरांत स्वामित्व योजना के तहत आवासीय योजना का लाभ तथा खाली भूमि पर जो लोग वर्षो से कृषि कर रहे है,उक्त भूमि का भी सर्वे करा कर कृषि भूमि का स्वामित्व प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से निवर्तमान पार्षद देवी दयाल उपाध्याय, पार्षद वार्ड न 37 विद्या देवी ,पार्षद प्रतिनिधि वार्ड न 37 हृदयेश कुमार ,पार्षद वार्ड न 36 तनुजा जोशी, रेखा नैनवाल,अमित जोशी,रवि आर्य ,दीपक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…