उत्तराखंडहल्द्वानी:- न्यूज़ कवरेज के दौरान दबंगों ने पत्रकार को पीटा, गंभीर घायल पत्रकार दीपक अधिकारी का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, घटना से पत्रकारों में आक्रोश….

Spread the News

हल्द्वानी। ऊँचापुल क्षेत्र में मंगलवार शाम समाचार कवरेज के दौरान दो पत्रकारों पर हुए हमले ने शहर में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक पत्रकार दीपक अधिकारी और पत्रकार शंकर फुलारा किसी स्थानीय मामले की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी मौके पर मौजूद कुछ दबंगों ने पहले अभद्रता की और देखते ही देखते उन पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दीपक अधिकारी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कृष्णा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की खबर जैसे ही शहर में फैली, पत्रकार समुदाय में जोरदार आक्रोश देखा गया। साथी पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। सीओ सिटी नितिन लोहनी अधीनस्थों के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…