उत्तराखंड:-तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने कईयों को मारी टक्कर, एक की मौत……

Spread the News

देहरादून राजधानी देहरादून में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रही एक सफेद निसान माइक्रा कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पटेल नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान जितेंद्र बिष्ट पुत्र बीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी केशव विहार, चंद्रबनी के रूप में हुई है। वहीं घायल रितिक राजपूत निवासी चंद्रबनी का वेलवेट अस्पताल में उपचार जारी है।

  • Related Posts

    काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर फैलाई दहशत, 15 युवक चिन्हित….

    Spread the News

    Spread the Newsवायरल वीडियो के बाद SSP का एक्शन, 8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग; वाहन सीज हल्द्वानी। जन्माष्टमी की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर…

    दिनदहाड़े तेंदुए का आतंक! आंगन में काम कर रही महिला पर बोला हमला..Video..

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन में रोजमर्रा का काम कर रही महिला पर घात लगाकर बैठे…