नैनीताल लौटते वक्त उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे…..

Spread the News

नैनीताल। ऊत्तराखण्ड के मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र का दिल्ली से नैनीताल लौटते समय मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार एक्सीडेंट हो गया।

रविवार शाम एन.एच.में मुरादाबाद के रामगंगा पुल पर आगे चल रही स्कॉड की गाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक मारने से चीफ जस्टिस की टोयोटा कैमरी कार अनियंत्रित होकर उसके पीछे से जा भिड़ी।

बरसात के मौसम में चीफ जस्टिस की कैमरी के पीछे कारवां में चल रही सुरक्षा जवानों से भरी गाड़ी भी अनियंत्रित होकर मुख्य न्यायाधीश की गाड़ी में पीछे से जा घुसी।

मुख्य न्यायाधीश को इस दुर्घटना में हल्की चोटें लगी हैं। शनिवार, रविवार की छुट्टियों से लौट रहे मुख्य न्यायाधीश की गाड़ी बुरी तरह से श्रतिग्रस्त होने के कारण उन्हें लेने के लिए नैनीताल हाईकोर्ट से अतिरिक्त वाहन गया।

क्षतिग्रस्त कैमरी कार को मुरादाबाद में ही रिपेयर के लिए छोड़ दिया गया है। हादसे में सुरक्षा कर्मियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। घायल दरोगा को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर मुरादाबाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुँच गए। जानकारी के अनुसार, सी.जे.देर रात सुरक्षित नैनीताल पहुंच गए हैं।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…