उत्तराखंड : फांसी का झूला होटल मैनेजमेंट का छात्र

Spread the News

रुद्रपुर। होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कंजाबाग पटिया निवासी 23 वर्षीय विपिन मेहरा पुत्र गोविंद सिंह मेहरा शुक्रवार की देर शाम खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह देर तक उसके न उठने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई।

खिड़की से देखने पर विपिन को पंखे में फांसी के फंदे में लटका देख परिजनों को होश उड़ गए। शोरगुल होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे में लटके युवक को नीचे उतारा।

जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक विपिन घर का इकलौता था तथा दो बहनें हैं। परिजनों ने बताया कि विपिन देहरादून के एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट का छात्र था और विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।

एसआई चंचल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…