उत्तराखंड हल्द्वानी। कोतवाली स्थित मंदिर में चोरी,भगवान की मूर्तियां तक चुरा ले गए चोर

Spread the News

हल्द्वानी: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दुर्धराज में चोरी की घटनाओं के बाद उन्होंने कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर को भी अपना निशाना बना लिया। मंगलवार देर रात चोरों ने कोतवाली परिसर के अंदर स्थित हनुमान मंदिर में ही हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती दे डाली। चोर मंदिर की मूर्तियाँ व अन्य पूजन सामग्री ले उड़े। सुबह करीब 6:00 बजे मंदिर पहुंचने वाले भक्तों ने चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी को दी। पुजारी के अनुसार, घटना रात 2:00 से 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन इस बार चोर भगवान की पीतल और तांबे की मूर्तियां मूर्तियाँ भी चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर के दान पात्र के ताले को भी तोड़ने का प्रायश किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

मामला कोतवाली परिसर के भीतर का होने के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद मंदिर में चोरी होना पुलिस की सतर्कता पर सवालिया निशान लगाता है।

इस संबंध में सीओ नितिन लोहानी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और 100 प्रतिशत रिकवरी की जाएगी।

  • Related Posts

    नाबालिग से गैंगरेप,चार आरोपी गिरफ्तार, बंधक बना करा रहे थे देह व्यापार…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन अनैतिक देह व्यापार कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।…

    बड़ी खबर: पकड़ा गया फतेहपुर रेंज में दो महिलाओं को निवाला बनाने वाला नरभक्षी बाघ….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। फतेहपुर रेंज में आतंक के पर्याय बने बाघ को वन विभाग की टीम ने सफलता पूर्वक ट्रेंकुलाइज कर लिया है। लगभग एक सप्ताह से चल रहे “ऑपरेशन…