उत्तराखंड हल्द्वानी: पत्नी प्रताड़ित युवक ने गटका विषाक्त, मां ने लगाई न्याय की गुहार……..

Spread the News

लालकुआं। नैनीताल जिले में पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की मां ने उसकी पत्नी एवं ससुरालियों पर पुत्र को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है।

पुलिस के अनुसार लालकुआं वार्ड नंबर एक निवासी नरगिस पत्नी स्व. इसरार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उनके 26 वर्षीय पुत्र इकरार ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, उसके द्वारा यह जानलेवा कार्य अपनी पत्नी एवं ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर किया है। नरगिस के अनुसार उसके बेटे का विवाह 15 नवंबर 2021 को जिला बदायूं निवासी युवती के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार पति एवं अन्य ससुरैलियों के प्रति ठीक नहीं था। वह कुछ ही माह लालकुआं अपने पति के पास रही, इस दौरान उसने अपने पति के साथ मारपीट भी की। पत्नी के मायके जाने के बाद उसे समझाने जब इकरार उसके घर गया तो ससुरालियों एवं उसकी पत्नी ने मिलकर इकरार के साथ मारपीट की, यहां तक कि पत्नी ने उसे चप्पलों से भी पीटा। पत्नी की प्रताड़ना एवं उसके द्वारा न्यायालय में मुकदमा दर्ज कर देने से डिप्रेशन में आए इकरार ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नरगिस ने बेटे की मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी समेत अन्य मायके वालों को ठहराते हुए सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…