उत्तराखण्ड हल्द्वानी:- देखें Video – जवाहर नगर मे स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम, विरोध के चलते वापस लौटी…….

Spread the News

हल्द्वानी। जवाहर नगर टनकपुर रोड क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को भारी विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। मंगलवार को टिम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची, जिसकी भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने विभाग पर मीटर के बारे में जानकारी देने के लिए समय दिए जाने की मांग के साथ एक दो दिन की मोहलत मांगी, जिस पर विभाग के लोगों से समय देने को मना कर दिया।

विभाग के लोगों ने एक दो जगह मीटर बदलने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। स्थानीय लोगों ने विभाग पर दबंगई का आरोप लगाते हुए बताया कि ये लोग जबरन पुराने मीटर तोड़ कर नए मीटर लगा रहे हैं, जबकि इस नए स्मार्ट मीटर की जरूरत क्यों इस सवाल का कोई जवाब विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विभाग के कर्मचारियों द्वारा जबरन मीटर लगाए जाने के दौरान लोगों ने उनके हाथ से मीटर छीनने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अंत में भारी विरोध के चलते टिम वापस लौट गई।

वहीं विद्युत विभाग के अनुसार स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच कुछ गलतफहमियाँ हैं, जिन्हें दूर करने के लिए बातचीत की जाएगी।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…