उत्तराखंड हल्द्वानी:- देखें Video- ईको टाउन स्थित डॉ. के घर पर लगी आग,तीन बहनों सहित तीन बेजुबानों की जिंदगी लगी दांव पर…….

Spread the News

हल्द्वानी। ईको टाउन स्थित डॉ. वर्षा के घर में सोमवार लगभग 8:00 बजे आग लग लग गई। ग्राउंड फ्लोर में मंदिर स्थल में लगी आग से रसोई के साथ-साथ घर का सारा सामान राख हो गया।घटना के समय वर्षा अपनी दो बहनों और तीन पालतू कुत्तों के साथ घर की पहली मंजिल पर थीं। नीचे लगी आग का उन्हें पता ही नहीं चला।

इस दौरान पड़ोसियों की नजर घर में लगी आग पर पड़ी। पड़ोसियों के शोर मचाने पर वर्षा व घर में मौजूद अन्य लोगों को घर के निचले तल में आग लगने का पता चला, लेकिन तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। इस दौरान निकट ही निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए स्टोर किए गए पानी से आग बुझने का प्रयास किया। मजदूरों के अथक प्रयास से आग कुछ हल्की हुई। इस दौरान लोगों ने लकड़ी की सीढ़ी लगाकर बालकनी में मौजूद डॉ. वर्षा और उनकी बहनों को नीचे उतरने को कहा, लेकिन डॉ. अपने पालतू कुत्तों को छोड़कर आना नहीं चाहती थीं। इस बीच पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। तब सभी लोग घर से बाहर निकले। डॉ. वर्षा एनेस्थीसिया की डॉ. हैं।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…