उत्तराखंड हल्द्वानी: तीन पहिया वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान,45 का चालान,6 ऑटो जप्त

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में  प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने प्रवर्तन एवं सत्यापन अभियान चलाया।

अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से चल रहे तीन-पहिया वाहनों और बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 45 चालान काटे गए और 6 ऑटो रिक्शा जब्त किए गए, वहीं नगर निगम की और से बिना पंजीकरण वाले 15 फड़ ठेला वालों को हटाकर सामग्री जब्त की गई। नगर निगम अधिनियम के तहत 17 चालान भी काटे गए। इस दौरान नगर निगम और प्रशासन ने दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को भी हटवाया। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया। अभियान में एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, आरटीओ गुरुदेव सिंह समेत नगर निगम एवं परिवहन विभाग की टीम उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…