उत्तराखंड हल्द्वानी:SDM ने किया गौला पुल का निरीक्षण, अधिकारियों को मानसून पूर्व आवश्यक सुरक्षा कार्य करने को किया निर्देशित

Spread the News

हल्द्वानी। जिला अधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने बुधवार को गोला पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पीडब्ल्यूडी विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोला पुल से सटे पीडब्ल्यूडी के संपर्क मार्ग में भूमि कटाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आगामी मानसून के दौरान सड़क के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि रेलवे सुरक्षा कार्य एवं गोला पुल के मध्य क्षेत्र की सुरक्षा हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। एसडीएम राहुल शाह ने अधिकारियों को मानसून पूर्व आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने हेतु  निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई सुरक्षात्मक कार्य प्रस्तावित कर कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया, जिससे संपर्क मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान सहायक अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…