उत्तराखंड हल्द्वानी: सड़कों पर दौड़ती तेज रफ्तार मौत से बुझे, दो घरों के चिराग…….

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन लोग अकस्मात ही काल का ग्रास बन रहे हैं। बृहस्पतिवार रात पंचायतघर के पास तेज रफ्तार के कारण हुए भीषण सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के पहाड़गंज, वार्ड नंबर पांच निवासी प्रकाश सिंह दानू (30) किसी कार्य से हल्द्वानी तहसील आए थे। काम होने के बाद वह स्कूटी से वापस रुद्रपुर जा रहे थे। रात करीब 9:15 बजे वह पंचायत घर के पास पहुंचे थे कि रामपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एसटीएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रकाश ने इसी वर्ष एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज आर्य ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

वहीं इस घटनास्थल से कुछ दूर रात 11:30 बजे दूसरा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने गौलापार के किशनपुर रतनपुर नेगी निवासी विनीत (21) की बाइक को टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीर ने घायल अवस्था में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई।

  • Related Posts

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…