उत्तराखंड हल्द्वानी: पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान,21 मकान मालिकों पर लाखों का जुर्माना, 218 का हुआ सत्यापन

Spread the News

हल्द्वानी। अपराधों पर लगाम कसने के लिए नैनीताल पुलिस प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में सोमवार को पुलिस प्रशासन ने काठगोदाम और मुखानी क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 218 लोगों का सत्यापन किए जाने के साथ बिना सत्यापन कराए किरायेदारों को रखने वाले 21 मकान मालिकों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अतिरिक्त एक मकान मालिक से 5000 रुपये का नगद चालान वसूला गया, जबकि 13 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 8500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर की गई, जिनके नेतृत्व में जनपद भर में लगातार कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान दो टीमें बनाई गई। पहली टीम में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ सिटी सुमित पांडे, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव और थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी शामिल रहे, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल और दीपक बिष्ट ने किया।

पुलिस टीमों ने क्षेत्र में गश्त करते हुए बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों और मजदूरों के खिलाफ पर कड़ी कार्रवाई की और संदेश दिया कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने किरायेदारों और श्रमिकों का समय से सत्यापन कराएं, ताकि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…