उत्तराखंड हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन सैनिटाइज अभियान जारी, नियम तोड़ने वाले 09 मकान मालिकों पर 90 हजार का जुर्माना

Spread the News

हल्द्वानी। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में ऑपरेशन सैनिटाइज अभियान के अंतर्गत सत्यापन कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में थाना काठगोदाम क्षेत्र और पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल क्षेत्र में सूखाताल, पॉपुलर कंपाउंड, चार्ट एंड लॉ आदि स्थानों में बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस दौरान कुल 180 व्यक्तियों की चेकिंग की गई, और 40 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच मकान मालिकों/ठेकेदारों का 10-10 हजार रुपए का कोर्ट चालान किए गया। 21 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तीन हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

थाना मल्लीताल में कार्यवाही के दौरान चार मकान मालिकों पर 10-10 हजार का कोर्ट चालान किया गया। और 26 घरों का सत्यापन के साथ 15 लोगों का सत्यापन किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य थाना क्षेत्रों में भी लगातार सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

नैनीताल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किरायेदारों, मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं ताकि अपराध नियंत्रण में सहयोग मिल सके।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…