उत्तराखण्ड हल्द्वानी: चलती बाइक बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा युवक, देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज के निकट अचानक चलती बाइक में आग लगने से आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। शनिवार को कॉलेज के निकट चलती बाइक देखते ही देखते धूं धूं कर जलने लगी। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते कूद गया और बड़ी अनहोनी से बच गया।

 

बाइक सवार तुषार अहमद नवाबी रोड से होते हुए एमबी इंटर कॉलेज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दुर्गा सिटी सेंटर चौराहे के पास पहुंचे, बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग अधिक फैल जाने के कारण दमकल विभाग को बुलाया गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि बाइक सवार कुछ क्षण और देर करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…