उत्तराखंड हल्द्वानी: मां की आंखों के सामने नाबालिग को ले उड़ा बाइक सवार युवक, मुकदमा दर्ज

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार युवक फरमान,16 वर्षीय किशोरी को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। किशोरी की मां ने बताया कि बहाने से घर में घुसा और किशोरी को बाइक पर बैठाकर फुर्र हो गया। जबकि किशोरी की मां खिड़की से चीखती रह गई। बनभूलपुरा पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह यहां अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। कहा कि बीते बृहस्पतिवार को वह घर के दो मंजिले पर स्थित रसोई में काम कर रही थी। जबकि बेटी निचले तल पर मौजूद कमरे में पढ़ाई कर रही है। रात करीब 8 बजे काबुल का बगीचा निवासी युवक फरमान पुत्र फईम वहां पहुंचा। महिला ने बताया फईम कई दिनों से उनके घर के चक्कर लगा रहा था। घटना की रात वह बाइक पर उनके घर पहुंचा। घर में निचले तल के कमरे में पढ़ रही थी। पढ़ाई के बहाने युवक घर में घुसा और बेटी को बुलाकर बाहर ले गया।

तभी रसोईघर की खिड़की से महिला की नजर अपनी बेटी और बाइक सवार पर पड़ी। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही युवक ने उनकी बेटी को बाइक पर बैठा लिया। यह देख महिला ने चीखते हुए आवाज लगाई , लेकिन तब तक युवक ने बाइक स्टार्ट की और उनकी बेटी को लेकर भाग निकला।

आनन-फानन में वह नीचे आईं और दोनों की तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर वह बनभूलपुरा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा कि आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…