उत्तराखंड हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सुनीं जन समस्याएं, मौके पर किया समाधान

Spread the News

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में जन सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आयुक्त द्वारा प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

जनसुनवाई में तरनजीत कौर, निवासी गोविंदपुरा, हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में सुलभ खंडेलवाल से रौसिला हैडाखान में फ्लैट्स खरीदे थे। फ्लैट्स के सभी आंतरिक कार्यों के साथ-साथ, फ्लैट्स के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का एग्रीमेंट किया गया था। फ्लैट्स की रजिस्ट्री वर्ष 2023 में हो चुकी है और सम्पूर्ण भुगतान भी किया जा चुका है। लेकिन हाई टेंशन लाइन अब तक शिफ्ट नहीं हुई है। जिस पर कुमाऊं आयुक्त ने विक्रेता सुलभ खंडेलवाल को विद्युत लाइन की शिफ्टिंग एक सप्ताह के भीतर करने और विद्युत विभाग को स्वयं भुगतान करने को निर्देशित किया। कहा कि यदि फ्लैट्स के आंतरिक कार्य पूरे नहीं किए गए तो एग्रीमेंट के अनुसार परिसर में स्थित दुकान की रजिस्ट्री 15 दिनों के भीतर तरनजीत कौर के नाम की जाएगी। आयुक्त ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विमल कुमार, निवासी पीपलसाना, रामनगर ने शिकायत की कि गुलजारपुर एवं लोअर कोसी बीट क्षेत्र में कुछ लोग शीशम, सागौन आदि पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं। इस पर आयुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी को जांच के निर्देश दिए।

मदन गोपाल अग्रवाल, निवासी हल्द्वानी ने बताया कि हरीपुर सूखा, नीलकंठ हॉस्पिटल के पास स्थित उनके कमर्शियल फ्लैट के बगल के प्लॉट की अधिकृत चौड़ाई 26 फीट है, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा 36 फीट में कमर्शियल निर्माण किया जा रहा है, जो अवैध है। इस पर आयुक्त ने संबंधित प्राधिकरण क्षेत्र के अभियंता को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि निर्माण प्राधिकरण की स्वीकृति के अनुरूप नहीं पाया जाता, तो चालानी कार्रवाई के साथ वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए…

    धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…….

    Spread the News

    Spread the News*लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले* हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में…