उत्तराखंड हल्द्वानी: वन विभाग ने गौला किनारे से हटाया अतिक्रमण, दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Spread the News

हल्द्वानी। मानसून के मद्देनजर नदियों के किनारे हुए अतिक्रमण कर और झोपड़ी बना कर रह रहे लोगों को वन विभाग द्वारा हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

इस क्रम में बुधवार को वन विभाग की टीम ने गौला नदी के किनारे बसी झुग्गी झोपड़ियों को हटाया। विभाग ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने यहां  दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

पूर्व में भी वन विभाग के यहां से अतिक्रमण हटाया था, लेकिन इसके बाद लोगों ने यहां फिर से अतिक्रमण कर झोपड़िया बना ली। रेंजर चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर डिकर राम और वन दरोगा दीप चंद्र आर्य सहित कई वन कर्मियों ने गौला किनारे के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत लगभग 50 से 60 झुग्गियां हटाई गई। यहां से हटाए जाने के बाद अतिक्रमणकार आसपास के क्षेत्र में चले गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व में भी दो बार यहां से अतिक्रमण हटाया जा चुका है लेकिन लोग बार-बार यहां फिर कब्जा कर लेते हैंl वन विभाग के रेंजरचंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि अब दोबारा कब्जा करने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगीl

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…