उत्तराखंड हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मेयर और दायित्व धारियों का किया सम्मान

Spread the News

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक के दौरान नवनिर्वाचित  मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित दर्जा प्राप्त राज्यमंत्रियों का सामूहिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार डब्बू,दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेश भट्ट,दीपक मेहरा, रेनू अधिकारी,नवीन वर्मा का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल ने पहलगांव में कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की,और संकल्प पत्र में आतंकियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के लिए तीनों सेनाओं व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को पूरा समर्थन देने की बात कही। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के  प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों और वक्ताओं ने पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सेना एवं प्रधानमंत्री की ओर से की जा रही कार्यवाही का समर्थन करते हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,संरक्षक मंडल सदस्य पृथ्वी पाल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,आफताब हुसैन ,एडवोकेट पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली,हिमांशु मेर, कृष्ण कुमार आगरी, माधो सिंह,अविनाश गुप्ता,विनय चौहान,विपिन कांडपाल,रमेश चंद्र उपाध्याय,प्रितम सिंह जीना,राकेश बेलवाल,हरीश पाल,दीपक शाह,प्रदीप राय,केदार पलड़िया,योगेश कांडपाल,उमेश बेलवाल,रवि गुप्ता,दया किशन शर्मा,श्याम सिंह नेगी, रजत पंत सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…