उत्तराखंड हल्द्वानी:- अपराधियों के हौंसले बुलंद, आईजी आवास के निकट व्यापारी से लूट…..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देख लगता है कि अपराधियों को पुलिस और कानून का जरा भी खौफ नहीं है। बुधवार को दो बदमाशों ने एक दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे डाला। यहां आईजी आवास के निकट ही दो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर व्यापारी से नकदी और मोबाइल लूट लिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार निशांत विहार निवासी भवान सिंह नगदली(58) की मटर गली में रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। वह रोजाना की तरह बुधवार दोपहर में पैदल ही घर जा रहे थे। तभी आईजी के बंगले के पीछे आनंदबाग गली नंबर तीन के पास खड़े दो युवकों में से एक ने पीछे से उनका गला पकड़ लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश उसके पास से मोबाइल और पांच हजार की नकदी लूट ले गए।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…