उत्तराखंड हल्द्वानी:- कठघरिया में तेंदुए की दहशत, खेत के निकट सांभर को बनाया शिकार……

हल्द्वानी। कठघरिया क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की आवाजाही से लोगों में दहशत आ माहौल है। मंगलवार की रात बजुनियाहल्दु निवासी जितेंद्र गौड़ के खेत के निकट, साईं मंदिर के सामने तेंदुए ने सांभर का शिकार किया। सुबह जब क्षेत्र के लोगों ने सांभर का शव देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच मुआइना कर घटनास्थल पर ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है,जिससे कि अनहोनी से बचा जा सके। वन विभाग ने लोगों से शाम के समय घरों से न निकलने की अपील की है।

Advertisement
  • Related Posts

    गौकशी की तैयारी कर रहे तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दबोचा…

    पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, बछड़े समेत गौकशी के औजार और अवैध तमंचा बरामद हरिद्वार। गौकशी और गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…